News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में UPA पर भारी पड़ सकता है NDA- सर्वे

देश का मूड: सर्वे के मुताबिक तीनों राज्यों में एनडीए की सरकार बनने की संभावनाएं हैं. इन तीनों राज्यों की जनता केंद्र में मोदी सरकार को फिर से सत्ता सौंपना चाहती है.

Share:

नई दिल्ली: साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले देश के तीन बड़े राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं. इन तीनों राज्यों और केंद्र में सत्ता के शिखर पर बीजेपी बैठी है. विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले साल 2019 आम चुनवों के लिए जनता के मूड को भांपने के लिए एबीपी न्यूज से सर्वे किया है. सर्वे के मुताबिक तीनों राज्यों में एनडीए की सरकार बनने की संभावनाएं हैं. इन तीनों राज्यों की जनता केंद्र में मोदी सरकार को फिर से सत्ता सौंपना चाहती है.

मध्य प्रदेश में किसकों कितनी सीटें?

सर्वे के मुताबिक, मध्य प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं. यहां बीजेपी नीत एनडीए को 23 सीटें और यूपीए को 6 सीटें मिल सकती हैं.

छत्तीसगढ़ में किसकों कितनी सीटें?

सर्वे के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं. यहां बीजेपी नीत एनडीए को 9 सीटें और कांग्रेस नीत यूपीए को 2 सीटें मिल सकती हैं.

राजस्थान में किसकों कितनी सीटें?

सर्वे के मुताबिक, राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं. यहां बीजेपी नीत एनडीए को 18 सीटें और यूपीए को 7 सीटें मिल सकती हैं.

यूपी में मायावती-अखिलेश की जोड़ी से BJP को लग सकता बहुत बड़ा झटका- सर्वे

मध्य प्रदेश में विधानसभा समीकरण पर एक नज़र

मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 और लोकसभा की 29 सीटें हैं. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 165 और कांग्रेस ने 58 सीटें जीती थीं. साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 27 सीटों और कांग्रेस ने सिर्फ दो सीटों पर कब्जा किया था. शिवराज सिंह चौहान 29 नवंबर 2005 को प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे.

छत्तीसगढ़ में विधानसभा समीकरण पर एक नज़र

छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 और लोकसभा की 11 सीटें हैं. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 49 और कांग्रेस ने 39 सीटें जीती थीं. साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 10 सीटों और कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट पर कब्जा किया था. डॉ रमन सिंह 7 दिसंबर 2003 को प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे.

राजस्थान में विधानसभा समीकरण पर एक नज़र

राजस्थान में विधानसभा की 200 और लोकसभा की 25 सीटें हैं. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 120 और कांग्रेस ने 56 सीटें जीती थीं. साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी 25 सीटों पर कब्जा किया था. वसुंधरा राजे सिंधिया 2003-2008 तक राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं.  वसुंधरा राजे से पहले कांग्रेस के अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री थे.

कैसे हुआ सर्वे?

ये सर्वे अगस्त के आखिरी हफ्ते से लेकर सितंबर के आखिर हफ्ते तक किया गया है. ये सर्वे देश भर में सभी 543 लोकसभा सीटों पर किया गया है और 32 हजार 547 लोगों की राय ली गई है.

Published at : 04 Oct 2018 06:27 PM (IST) Tags: चुनाव 2019 General Election 2019 Opinion Poll Assembly Election 2019 Opinion Poll देश का मूड सर्वे Mood of the Nation देश का मूड Loksabha Elections assembly election लोकसभा चुनाव 2019 SP Desh Ka Mood uttar Pradesh BSP Rahul Gandhi BJP Narendra Modi
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

Exit Poll 2026: तमिलनाडु में TVK ने दिया झटका, असम में NDA की चली आंधी, LDF को मायूसी, लेकिन बंगाल में छाया सस्पेंस

Exit Poll 2026: तमिलनाडु में TVK ने दिया झटका, असम में NDA की चली आंधी, LDF को मायूसी, लेकिन बंगाल में छाया सस्पेंस

बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद भी तैनात रहेंगी CAPF की 500 कंपनियां, CRPF के डीजी ने दी जानकारी

बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद भी तैनात रहेंगी CAPF की 500 कंपनियां, CRPF के डीजी ने दी जानकारी

'CM की सुरक्षा मेरे हाथ में...', सचिवालय में वीडियो बनाने वाला निकला फर्जी पुलिसकर्मी, गिरफ्तार

'CM की सुरक्षा मेरे हाथ में...', सचिवालय में वीडियो बनाने वाला निकला फर्जी पुलिसकर्मी, गिरफ्तार

40 हस्की कुत्तों को बेसहारा सड़क पर छोड़ गया अज्ञात शख्स, हैदराबाद में चौंकाने वाली खबर

40 हस्की कुत्तों को बेसहारा सड़क पर छोड़ गया अज्ञात शख्स, हैदराबाद में चौंकाने वाली खबर

भदोही में गरजे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, विपक्ष को बताया 'नारी विरोधी', बोले- जो बिल रोकते थे, जनता उनका वजूद मिटा देगी

भदोही में गरजे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, विपक्ष को बताया 'नारी विरोधी', बोले- जो बिल रोकते थे, जनता उनका वजूद मिटा देगी

टॉप स्टोरीज

मध्य प्रदेश धार में भीषण सड़क हादसा, 2 बच्चों समेत 12 लोगों की मौत, 13 की हालत नाजुक

मध्य प्रदेश धार में भीषण सड़क हादसा, 2 बच्चों समेत 12 लोगों की मौत, 13 की हालत नाजुक

MI vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने किया IPL का चौथा सबसे बड़ा रन चेज, 243 रन बनाकर भी हारी मुंबई

MI vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने किया IPL का चौथा सबसे बड़ा रन चेज, 243 रन बनाकर भी हारी मुंबई

कंटेंट क्रिएटर संग वायरल वीडियो पर राहुल रॉय ने किया रिएक्ट, बोले- मजबूरी हो गई थी

कंटेंट क्रिएटर संग वायरल वीडियो पर राहुल रॉय ने किया रिएक्ट, बोले- मजबूरी हो गई थी

'4 मई के बाद रात को 2 बजे भी महिलाएं...', बंगाल चुनाव पर अनिल विज का बड़ा दावा

'4 मई के बाद रात को 2 बजे भी महिलाएं...', बंगाल चुनाव पर अनिल विज का बड़ा दावा